अखनूर पुलिस ने एक बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारना शुरू कर दिया है।
- ekta chouhan
- Oct 30, 2022

युवती को बनाया हवस का शिकार
जम्मू
अखनूर पुलिस ने एक बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अखनूर की रहने वाली एक युवती की तरफ से पुलिस को रविवार को लिखित शिकायत दी गई। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह बस में सवार होकर घर की तरफ जा रही थी। उसे रास्ते में एक युवक ने गुमराह किया। उसके बाद वह उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। उसके बाद उसे शिकार बनाया गया। पुलिस ने उसकी शिकायत कसे सुनने के बाद उसकी मेडिकल जांच करवाई। उसके बाद इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे है। उसके बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा।