अरुणाचल प्रदेश में भी होगा देववाणी का भव्य समारोह : कृषि मंत्री

जम्मू। स्टेट समाचार
प्रयागराज में स्व. डॉ उत्तम चंद शास्त्री पाठक जन्मशताब्दी दो दिन की कार्यशाला में अरुणाचल प्रदेश से पधारे कृषि, बागवानी, पशुपालन औरपशु चिकित्सा, डेयरी विकास, मत्स्य पालन मंत्री तगे टाकी को श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट जम्मू कश्मीर के प्रधान महंत रोहित शास्त्री ने 'धर्मस्थली पुस्तक ' भेंट की और उन्हें जम्मू कश्मीर में आने का न्योता भी दिया। कृषि मंत्री तगे टाकी ने कहा कि जल्द अरुणाचल प्रदेश में भी देववाणी संस्कृत को बढ़ावा दिया जाएगा और जल्द ही संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए परम श्रद्धेय गोवर्धन पुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी की अध्यक्षता में भव्य समारोह होगा। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी ने कहा कि भारत के सीमावर्ती राज्यों में देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री तगे टाकी की धर्मपत्नी, उत्तम चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर