अगले महीने जनता के लिए खुलेगा जम्बू चिड़ियाघर: उपराज्यपाल
- Kashmir Singh
- Mar 11, 2023
.png)
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को जम्बू चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिड़ियाघर में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उपराज्यपाल के प्रधान सचिव मनदीप भंडारी, प्रमुख सचिव वन धीरज गुप्ता, डिवकॉम जम्मू रमेश कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एलजी ने कहा कि चिड़ियाघर को अगले महीने जनता के लिए खोला जाएगा।