
जम्मू पुंछ पुलिस ने अलग अलग जगहों पर दो भगौडे गिरफ्तार किए है। उनके खिलाफ मामले दर्ज थे। जानकारी के अनुसार मेंढर पुलिस को सूचना मिली कि करीब पांच सालों से फरार एक भगौडा इलाके में आया हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से मौके पर छापा मारा गया। छापे के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शफी निवासी अडी मेंढर के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है। इसी तरह से पुलिस ने सदाकत हुसैन निवासी गुरसाई को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज था।
रिपोर्ट: एकता चौहान