भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंति पर श्रद्धांजलि भेंट की

स्टेट समाचार, मालेरकोटला, शैली बांसल / राजेश कुमार। भारतीय जनता पार्टी मलेरकोटला की ओर से मंडल-1 के अध्यक्ष अमन थापर, मंडल-2 के अध्यक्ष दविन्दर सिंगला बॉबी की अध्यक्षता में प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस समय प्रधान अमन थापर व देविंदर सिंगला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के द्वारा दिए गये राष्ट्र के प्रति बलिदान, सेवाभाव और उनके जीवन के बारे में संक्षेप में कार्यकर्ताओं को बताया गया।
      इस समय जाहिद पीर प्रदेश उपाध्यक्ष माइनॉरिटी मोर्चा, पार्षद मालती सिंगला, जिला सचिव सुरेश जैन, पूर्व पार्षद मदन मदहोश, श्वेता जैन मंडल उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थिति हुए। इस अवसर पर भावना महाजन, सलोनी गोयल दोनों (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), मंडल सचिव राज कुमार धीमान, गुरदयाल तनेजा मंडल उपाध्यक्ष, सचिव अमित वर्मा, मुनीश गोयल, निशा चावला महामंत्री महिला मोर्चा युवा मोर्चा, उपाध्यक्ष रागव जैन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

सम्बंधित खबर