
जम्मू कठुआ में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अपने स्तर पर जांच करने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार दिनेश सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी चक राम चंद कठुआ अपने ही घर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके परिजनों ने उसे उठाया और इलाज के लिए अस्पताल में ले गए। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर उसके बयान लिए। उसके बाद जांच को शुरु कर दिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने में लगी हुई है।