भारतीय संस्कृति में अग्नि की महत्वता के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है तरुण चुग

अखिल मेहरा

अमृतसर:- लोहड़ी पंजाब की लोकसंस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार है। वैसे तो लोहड़ी का पर्व पूरे भारत में विशेष रूप से उत्तरी भारत में उत्साह एवं उल्लास से मनाया जाता है परंतु पंजाब की लोहड़ी का अपना अलग ही लोकरंग है। आज लोहड़ी के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के लहोरी गेट कार्यालय में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।

चुघ ने कहा कि सिख समाज के मूलभूत आधार ‘‘सामाजिकता’ की तरह ही लोहड़ी सामाजिक संबंधों का त्योहार है। पंजाब में प्रचलित कथाओं के अनुसार इस त्योहार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि दुल्ला-भट्टी की एक घटना के साथ भी जुड़ा है। जिसमें दुल्ला ने निर्धन परिवार की कई लड़कीयों को अपनी बेटी बनाकर उसका विवाह सम्पन्न किया था एवम उस समय के मुगल सम्राज्य के खिलाफ जनसमर्थन पैदा करके उनके अत्याचारों के विरुद्ध जनता को जागृत किया था।चुघ ने कहा की लोहड़ी अग्नि और प्रकाश का पर्व है। ऋग्वेद में भी सबसे अधिक अग्नि की महिमा का वर्णन है। भारतीय संस्कृति में मानव जीवन और अग्नि की महत्ता के साथ संयुक्त होकर लोहड़ी का त्योहार भी हमारे जीवन के संग-संग चलता रहा है, तभी तो गुड़, तिल और रेवड़ियां अग्नि में डालकर घर-परिवार और समाज में मिठास लाने की मंगलकामना करती हैं।चुघ ने कहा की लोहड़ी सभी को सुख से जीने और चिरंजीवी होने का आशीष देती है। लोहड़ी प्रकृति से मानव के साथ-साथ धरती के सभी जीवों के सुख, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय भविष्य मांगती है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मेहरा पिंकी, तलविंदर बिल्ला, सतीश अग्रवाल, लविंदर बंटी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सरबजीत शेंटी, जरनैल सिंह ढोट, मंडल अध्यक्ष रोमी चोपड़ा, शंकर लाल, राकेश वैद, विवेक वोहरा लली सीमा शर्मा, मंजीत चंढोक, दविंदर बॉबी, विशाल शूर, माधव, विशाल आर्य, गौतम उमट, संजीव, राजेश मेहता, नवल सुमन, हरदयाल सिंह औलख, अरविंदर सिंह, टहल सिंह, विजय उपस्थित थे।

सम्बंधित खबर