लुधियाना के एडवोकेट ने आप लीडर से जान खतरा होने का लगाया आरोप
- Sunny Kumar Kumar
- Jun 18, 2022

लुधियाना के एडवोकेट ने आप लीडर से जान खतरा होने का लगाया आरोप
चण्डीगढ़ संतांशु शर्मा
चण्डीगढ़ : लुधियाना निवासी वकील दपीन्दरजीत सिंह गिल ने आरोप लगाया है कि उन्हें लुधियाना के विधायक और उनके आदमियों से जान का खतरा है। चण्डीगढ़ में मीडिया के सामने अपनी व्यथा सुनाते हुए गिल ने कहा कि लुधियाना पूर्व के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, उनके भाई और उनके चंद आदमी उसकी जान के पीछे पड़े हुए हैं। गिल का कहना है कि उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और उनके साथियों की गेर कानूनी हरकतों को उजागर किया था। गिल ने आरोप लगाया कि 8 मार्च 2022 की शाम को विधायक ग्रेवाल की शह पर कुछ गुर्गों ने उनके ऑफिस पर धावा बोल दिया। इस अवसर पर एक व्यक्ति ने उनपर फायर भी किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए जिंदगी का सबसे भयावह पल था और उन्हें लग रहा था कि वह जिंदा नहीं बच पायेंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर उनका चार वर्ष का बेटा भी उनके साथ था। उन्होंने कहा कि किसी तरह वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, और पूरा मामला स्थानीय पुलिस के नोटिस में लाया गया, गिल के मुताबिक पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन केवल 452 और 323 जैसी हल्की धाराएं लगाई गई। जबकि इस मामले में भारतीय दंड सहिता की धारा 336, 307 और 506 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए था। गिल ने बताया कि दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और उनके भाई उनकी जान के पीछे पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2022 की रात को ग्रेवाल की उपस्थिति में उनके आदमियों ने एक समारोह के दौरान फायरिंग की थी। आमर्स एक्ट के तहत ऐसा करना गंभीर अपराध है। इस वाकये की वीडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध है। गिल के मुताबिक उनकी शिकायत पर इस घटना में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद से ग्रेवाल भोला और उनके भाई उसकी जान के पीछे पड़े हुए हैं। गिल ने लुधियाना पुलिस पर भी इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लुधियाना पुलिस पूरी तरह से सत्ता पक्ष यानि आम आदमी पार्टी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के प्रभाव में है और एफआईआर को लेकर कोई तफ्तीश नहीं की जा रही है। गिल ने कहा कि एक तरह अपराधी खुले आम घूम रहे हैं वहीं वो लगातार भय के वातावरण में तनाव की स्थिति गुजार रहे हैं। दपीन्दरजीत सिंह गिल ने कहा कि वह सिर्फ न्याय की मांग कर रहे हैं और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा चाहते हैं।