वीरवार तडक़े चार बजे श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। कड़े सुरक्षा घेरे में 231 छोटे बड़े वाहनों में ये श्रद्धालु भगवान शिव की अराधना करते हुए पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए।
- ekta chouhan
- Jun 30, 2022

भगवती नगर से 5771 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना
जम्मू
बम बम भोले के जयघोष के बीच वीरवार तडक़े चार बजे श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। कड़े सुरक्षा घेरे में 231 छोटे बड़े वाहनों में ये श्रद्धालु भगवान शिव की अराधना करते हुए पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए।
भगवती नगर स्थित यात्री निवास से सुबह चार बजकर तीन मिनट पर श्रद्धालुओं का पहला वाहन रवाना हुआ और अंतिम वाहन पांच बजकर 22 मिनट पर यात्री निवास से रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ सुरक्षाबलों की टुकडिय़ां भी रवाना हुई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ये श्रद्धालु पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। पहलगाम व बालटाल के लिए दो टुकडिय़ों में जत्थे को रवाना किया गया। पहले बालटाल के लिए जत्था रवाना किया गया और उसके करीब एक घंटे बाद पहलगाम रूट के लिए यात्री निवास से जत्था रवाना हुआ। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के इच्छुक कुल 1671 श्रद्धालुओं को 81 वाहनों में रवाना किया गया। इनमें 1204 पुरुष, 352 महिलाएं, बीस बच्चे, 82 साधु, सात साध्वी व छह मंगलामुखी रवाना हुए।
वहीं पहलगाम मार्ग के लिए सवां पांच बजे जत्था रवाना किया गया। पहला वाहन 5:15 बजे रवाना हुआ और अंतिम वाहन 5:22 बजे यात्री निवास से निकला। पहलगाम मार्ग से 4100 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए। इनमें 3178 पुरुष, 804 महिलाएं, 18 बच्चे, 96 साधु व चार साध्वी शामिल रहे। ये श्रद्धालु 92 बसों व 58 छोटे वाहनों में सवार होकर रवाना हुए।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले इन श्रद्धालुओं के वाहन बिना रोकटोक रवाना हो सके। इसके लिए वीरवार को भी जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटों के लिए सामान्य यातायात बंद रखा गया। सुबह चार बजे से लेकर छह बजे तक किसी भी वाहन को जम्मू से राजमार्ग पर सफर करने की अनुमति नहीं थी। ऐसे वाहनों को नगरोटा में रोका गया था और जत्था रवाना होने के बाद इन्हें छोड़ा गया।