गंग्याल पुलिस थाना अंतर्गत एक कार सुबह नहर में गिर गई। जिस कारण चालक रिटायर्ड प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई है।
- ekta chouhan
- Jul 05, 2022

कार नहर में गिरी रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत
जम्मू
गंग्याल पुलिस थाना अंतर्गत एक कार सुबह नहर में गिर गई। जिस कारण चालक रिटायर्ड प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार रछपाल सिंह पुत्र सोहनमुख सिंह निवासी माडल टाउन अपनी कार में सवार होकर सयोडा की तरफ जा रहा था। रास्ते में रंजीत कालेज के पास मोड पर उसका संतुलन बिगड गया। जिससे की वह संभाल नहीं पाया और कार नहर में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला। पहले तो उसकी पहचान नहीं हुई। उसके बाद पुलिस ने जब कागजात की जांच की तो उसकी पहचान हो पाई। उसके परिजनों को सूचित किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि वह घर से सतवारीज ाने के लिए निकला था। लेकिन उसके एक दोस्त ने उसे फोन किया था। ताकि दोनों एक साथ जाए। वह उसे लेने के लिए सयोडा जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।