
आज से मिलेगी पिक एंड ड्रॉप सर्विस; 100 रुपए फ्लैट चार्ज; हेल्प डेस्क भी बनाया गया
पंचकूला।स्टेट समाचार।विनोद कुमार
चंडीगढ़ के अलावा अब पंचकूला में भी एयरपोर्ट शटल बस दौड़ेगी। अब पंचकूला जो पैसेंजर्स एयरपोर्ट जाना चाहते हैं या एयरपोर्ट से पंचकूला में उतरना चाहते हैं, उन्हें भी बस सर्विस का लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने यह बस शुरू की थी। बस सर्विस की टाइमिंग एयरपोर्ट पर फ्लाइट की उड़ान और उतरने के समय के हिसाब से सिंक्रोनाइज्ड की गई है।
चंडीगढ़ के आईएसबीटी-17 से एयरपोर्ट तक शटल बस सर्विस 5 महीने पहले शुरू की गई थी। आईएसबीटी-17 से आईएसबीटी-43 से होते हुए मोहाली स्थित चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बस जाएगी। अब पंचकूला के यात्रियों को भी यह सुविधा मिलेगी। ष्टञ्ज की बसें पंचकूला से भी एयरपोर्ट के लिए यात्रियों को पिक और ड्रॉपिंग सुविधा देगी। इसके लिए 100 रुपए फ्लैट चार्ज रखा गया है।
प्रशासन का कहना है कि इस सर्विस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों की मांग पर पंचकूला तक इस सेवा को बढ़ाया गया है। ष्टञ्ज ने ऑनलाइन बस रिजर्वेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एक हेल्प डेस्क भी बनाया है। चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित के अनुसार, इस सेवा को शुरू करने का मकसद एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
शटल बस सर्विस की टाइमिंग
सुबह 4.20 पर आईएसबीटी-17 से रात को 12.55 बजे तक चंडीगढ़ से एयरपोर्ट के बीच बस चल रही है। इसमें खास बात यह है कि किसी भी स्टॉपेज के लिए 100 रुपए टिकट का रेट रखा गया है। एयरपोर्ट पर एक बस सर्विस काउंटर भी खोला गया है। इस काउंटर पर पैसेंजर शटल बस सर्विस समेत लंबी दूरी वाली इंटर-सिटी सिटी बस सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं।
यहां सिटी की लंबी दूरी वाली बसों की एडवांस ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा भी दी गई है। वहीं यात्री भी एयरपोर्ट शटल बस सर्विस के संबंध में अपना फीडबैक दे सकते हैं। इसके लिए एयरपोर्ट शटल बसों में स्कैनिंग कोड लगा है। सिटी ने एयरपोर्ट पर जानकारी देने वाले बोर्ड भी लगाए हैं। इसमें बसों की टाइमिंग की भी जानकारी दी गई है।